Our Story
एक छोटी-सी चिंता से शुरू हुआ एक बड़ा सपना…
हर कहानी की शुरुआत किसी न किसी सवाल से होती है।
Ovira Naturally की कहानी भी एक ऐसे ही सवाल से शुरू हुई।
शाहदरा की रहने वाली Engg. Sakshi Kaushik, IBM में काम करते हुए अपने आसपास इस्तेमाल होने वाले मसालों, herbal products और आयुर्वेदिक जड़ी–बूटियों की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर सोचने लगीं।
उनके मन में एक सवाल बार-बार आता था—
जब ये चीजें हमारे घरों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक इस्तेमाल होती हैं, तो क्या हम इनकी quality और purity को लेकर पर्याप्त जागरूक हैं?
इसी सवाल ने उन्हें research करने के लिए प्रेरित किया।
अपने एक colleague के साथ बातचीत के दौरान उन्हें मसालों और जड़ी-बूटियों से जुड़े family business और sourcing के बारे में जानने का अवसर मिला। इस बातचीत ने Sakshi की सोच को एक नई दिशा दी।
उन्होंने herbal products, product quality, sourcing, processing और e-commerce पर लगातार research और काम करना शुरू किया।
धीरे-धीरे एक विचार ने आकार लिया—
क्यों न बेहतर quality वाले herbal products और natural ingredients को सही sourcing और processing के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए?
इसी सोच, मेहनत और हिम्मत को उन्होंने एक नाम दिया—
Ovira Naturally
2024 में एक छोटे से home-based model से Ovira Naturally की शुरुआत हुई।
शुरुआत से ही कोशिश रही कि किसानों और भरोसेमंद sources से अच्छे ingredients प्राप्त किए जाएं, उन्हें सावधानी से process और pack किया जाए और लोगों तक पहुंचाया जाए।
सफर के साथ Sakshi ने महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ना शुरू किया, ताकि उन्हें रोजगार और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।
आज Ovira Naturally का सपना सिर्फ herbal products तक सीमित नहीं है।
हम चाहते हैं कि भारत में लोग herbal products, natural ingredients और quality के प्रति अधिक जागरूक हों और भारतीय मेहनत और भारतीय ingredients से बने products देश ही नहीं, दुनिया तक पहुंचें।
एक छोटी-सी शुरुआत से शुरू हुआ यह सफर आज भी उसी विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है—
शुद्धता को महत्व देना, quality पर ध्यान देना और हर काम दिल से करना।